Top News

गोई में गूंजा कबड्डी का रोमांच, महासंग्राम शहजादा प्रतियोगिता सीजन-1 का भव्य आगाज 16 से 20 टीमों ने हिस्सा, लिया खिलाड़ियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर किया स्वागत






इंडियन भास्कर 24 

ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गौतम खास रिपोर्ट 

प्रतापगढ़ पट्टी बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र की ग्रामसभा गोई में पूर्व प्रधान शहजादा सलीम के संयोजन में महासंग्राम शहजादा कबड्डी प्रतियोगिता सीजन-1 का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र और आसपास के इलाकों से 16 से 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के आगाज के साथ ही खेल मैदान में कबड्डी का रोमांच देखने को मिला और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों में उत्साह भर दिया।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के चेयरमैन संजय सरोज, भारतीय जनता पार्टी नेता एवं प्रतापगढ़ के भावी प्रत्याशी देश सेवक उर्फ डब्बू सिंह तथा बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर खिलाड़ियों एवं आयोजकों ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों की मौजूदगी में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर संजय सरोज ने खेल आयोजन के लिए 2,100 रुपये का सहयोग प्रदान किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना तथा अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, दमखम और रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया। रेडर और डिफेंडरों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों के बेहतरीन दांव पर मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी भी मौजूद रहे।

आयोजक शहजादा सलीम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवाओं को उचित मंच और अवसर मिलने पर वे अपनी प्रतिभा के दम पर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन कर सकते हैं। इसी उद्देश्य से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, आयोजकों, खेलप्रेमियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनमें अनुशासन, टीम भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं।

सभी के सहयोग और सहभागिता से महासंग्राम शहजादा कबड्डी प्रतियोगिता सीजन-1 का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आगाज हुआ।

Post a Comment

और नया पुराने
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume