संगठन के आह्वान पर 21 अक्टूबर 2026 से चल रही पूर्ण रूप से सफल हड़ताल / धरने के दौरान सरकार के साथ कई दौर की बैठकों के बाद, आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को माननीय परिवहन मंत्री, पंजाब के साथ पी.आर.टी.सी. हेड ऑफिस में पैनल मीटिंग हुई।
मीटिंग में संगठन की मानी गई मांगों को तुरंत लागू करते हुए, 26-27 अक्टूबर 2026 से परिवहन मंत्री, पंजाब द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर ज्वाइन करवाने के लिए ज्वाइनिंग पत्र दिए जाएंगे और बाकी मांगों के संबंध में 29 अक्टूबर 2026 की मीटिंग में फाइनल फैसला करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं।
जिस पर संगठन द्वारा हड़ताल / धरना समाप्त करते हुए बस सेवा बहाल कर दी गई है और साथ ही सरकार को चेतावनी दी जाती है कि अगर 29 अक्टूबर तक मांगों को लागू नहीं किया गया तो तुरंत हड़ताल / धरने सहित तीखा संघर्ष किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और विभाग के संबंधित अधिकारियों की होगी।
*द्वारा:- पंजाब रोडवेज, पनबस / पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन, पंजाब (25/11)*

एक टिप्पणी भेजें