Sugar Bulk Price Falls Down: लखनऊ में चीनी के फुटकर रेट 63 से 64 रुपए प्रति किलो है। यही चीनी पहले 70 में और फिर 68, 66 से 64 रुपये प्रतिकिलो के भाव में आ गई है।
HighLights
योगी आदित्यनाथ सरकार ने सरकारी बिक्री केंद्रों पर ₹52 प्रति किलो की दर से सस्ती चीनी उपलब्ध कराई
बाजार में आया चीनी का अतिरिक्त स्टाक, अब उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर मिलेगी
केंद्र सरकार ने थोक का दाम तय किया 45-46 रुपये प्रति किलो
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर चढ़े चीनी के दाम अब उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत देंगे। चीनी बाजार में तेजी का बुलबुला फूट गया है। अगस्त में 44 रुपये किलो से बढ़कर 70 रुपये किलो तक पहुंचा चीनी का एक्स-मिल भाव फिर पुरानी स्थिति में 44-45 रुपये पर लौट आया है।
लखनऊ में चीनी के फुटकर रेट 63 से 64 रुपए प्रति किलो है, यही चीनी पहले 70 में, फिर 68, 66 से 64 में आई है। कानपुर में चीनी का थोक भाव 53 से 55 रुपये प्रति किलो व फुटकर भाव 60 रुपये प्रति किलो है। 31 अगस्त को थोक भाव 61 रुपये प्रति किलो और फुटकर में 65 से 68 रुपये प्रति किलो था

Post a Comment