Top News

*रोंग साइड से आए तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक चालक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत* (18.10.2026)


 मुल्तानिया रोड पर रात विराट ग्रीन कॉलोनी के समीप रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक चालक को कुचल दिया। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर सुमित माहेश्वरी, आकाश गर्ग एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे पुलिस की प्राथमिक कार्यवाही के बाद संस्था सदस्यों ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह (35 वर्ष) निवासी नजदीक दिल्ली फाटक अमरपुरा बस्ती बठिंडा के तौर पर हुई। वहीं घटनास्थल पर लोगों ने ट्राला चालक को भी काबू कर लिया। पुलिस इस मामले में अगली कार्यवाही कर रही है। 

***************

*नशे के लिए पैसे न देने पर बेटे ने डंडे से मां का सिर फोड़ा*

-------------------------

रात करीब 1:00 बजे चंदसर बस्ती में नशे के लिए पैसे ना मिलने पर एक युवकने अपनी ही मां के सिर पर डंडा मार कर मां का सिर फोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही समाज से भी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर आकाश गर्ग एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया।

***************

*बाइक तथा एक्टिवा की टक्कर में बाइक चालक युवक गंभीर घायल*

----------------------

मुलतानिया रोड़ डीडी मित्तल टॉवर के समीप एक्टिवा स्कूटरी तथा बाइक की टक्कर में बाइक चालक युवक गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर विशाल चौहान, सुमित माहेश्वरी एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान गुरजीत सिंह (26 वर्ष) पुत्र नरिंदर सिंह निवासी गांव नरुआना के तौर पर हुई। 

*****************

*खून की उल्टियां लगने से हालत गंभीर* 

-------------------

आर्य समाज चौक में एक व्यक्ति के मुंह से अचानक खून की उल्टियां शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर आकाश गर्ग, मोनू शर्मा एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जिसकी पहचान सोनू (40 वर्ष) पुत्र जोधा निवासी बिरला मिल कॉलोनी के तौर पर हुई।

***************

Post a Comment

और नया पुराने
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume