*जनपद सम्भल*
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद सम्भल में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर निर्धारित 1784 कार्मिकों के सापेक्ष 1754 कार्मिक उपस्थित रहे, जबकि 30 कार्मिक अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान माता-पिता का विवरण, दिव्यांगता, मातृभाषा एवं अन्य भाषाएँ साक्षरता, शिक्षा का स्तर आर्थिक गतिविधियाँ तथा प्रवासन संबंधी विवरणों के संकलन की जानकारी दी गई। साथ ही, PE मोबाइल ऐप में प्रश्न संख्या 1 से 30 तक की प्रतिक्रियाएँ दर्ज करने का प्रदर्शन एवं व्यावहारिक अभ्यास कराया गया तथा प्रथम दिवस के प्रशिक्षण का पुनरावलोकन करते हुए प्रश्नोत्तरी परीक्षा भी आयोजित की गई।
इस दौरान संबंधित उप जिलाधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों ने प्रशिक्षण स्थलों का भ्रमण कर प्रशिक्षण व्यवस्था एवं प्रगति का जायजा लिया।

एक टिप्पणी भेजें