-------------------------
परसराम नगर गली नम्बर - 6 में एक व्यक्ति के घरेलू कलह से परेशान घर मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने जब कमरे में पंखे से झूलते हुए युवक को देखा तो शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर सुमित माहेश्वरी, विशाल चौहान, सौरव छाबड़ा, थाना कैनाल पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों ने कमरे की खिड़कियों के कांच तोड़ अंदर जा कर दरवाजा खोला। पुलिस की प्राथमिक कार्यवाही के बाद संस्था सदस्यों ने मृतक कमलेश मिश्रा (37 वर्ष) पुत्र जय मिश्रा के शव को फंदे से नीचे उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक घरेलू कलह के कारण परेशान था। पुलिस मामले में अगली जांच कर रही है।
****************

إرسال تعليق