Top News

प्रतापगढ़ दशमोत्तर छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर कक्षा 11-12 को छोड़कर अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को मिला मौका संस्थानों को सत्यापन के निर्देश



इंडियन भास्कर 24 

ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गौतम 


प्रतापगढ़, 24 अक्टूबर। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। कक्षा 11-12 को छोड़कर अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राएं 13 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि नए और नवीनीकरण वाले विद्यार्थियों को आवेदन का अंतिम प्रिंट आउट आवश्यक अभिलेखों के साथ संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करना होगा। नवीनीकरण के आवेदनों का सत्यापन एवं अग्रसारण 15 नवंबर तक, जबकि नए आवेदनों का सत्यापन 17 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।उन्होंने शिक्षण संस्थानों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार  आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए, ताकि कोई पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे

Post a Comment

أحدث أقدم
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume