डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों को आगे बढ़ाने और शोषित, वंचित समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने का किया आह्वान
इंडियन भास्कर 24
ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गौतम
प्रतापगढ़। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रतापगढ़ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के संघर्ष, विचारों और सामाजिक न्याय के मिशन को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल ने जीवनभर शोषित, वंचित और पिछड़े समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया तथा लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाया।अनुप्रिया पटेल ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल का सपना समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, अधिकार और अवसर पहुंचाना था। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके संघर्ष और विचारधारा से प्रेरणा लेकर समाज के हक की आवाज बुलंद करनी चाहिए।पिछड़ा वर्ग मंत्रालय बनाने की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछड़े समाज की बड़ी आबादी का उल्लेख करते हुए देश में अलग पिछड़ा वर्ग मंत्रालय और स्वतंत्र बजट की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा मंत्रालय बनने से पिछड़े वर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर केंद्रित तरीके से काम किया जा सकेगा और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रभावी बनाया जा सकेगा। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और विभिन्न क्षेत्रों में पिछड़े समाज की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत भी उठाई।संविधान और मतदान के अधिकार पर दिया जोरअनुप्रिया पटेल ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को नागरिकों की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए लोगों से अपने मताधिकार का महत्व समझने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट के माध्यम से जनता अपनी आवाज को मजबूती दे सकती है। शोषित, पीड़ित और वंचित समाज को विधानसभा से लेकर संसद तक अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूक होना होगा।
मीडिया में भागीदारी का मुद्दा उठाया उन्होंने मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में पिछड़े, शोषित और वंचित समाज की भागीदारी पर भी सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए जरूरी है कि समाज के सभी वर्गों को अपनी बात रखने और प्रतिनिधित्व पाने के समान अवसर मिलें।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए अनुप्रिया पटेल ने अपना दल (एस) के राजनीतिक योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पार्टी डॉ. सोनेलाल पटेल के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें