Top News

इस पुण्य पितृपक्ष मास में उ प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी ने अपने पत्नी श्रीमती उमा केसरवानी पुत्र शिवम केसरवानी बहू सौम्या केसरवानी व पुत्री अंशिका केसरवानी तथा अन्य मित्र बंधुओं सहित "अपने परम श्रद्धेय पिता वृंदावन गुप्ता व पूज्यनीय माता गंगा देवी" के स्मरण में महुली स्थित वृद्धाश्रम में वहां के सभी वृद्ध महिला व पुरुषजनों को भोजन प्रसाद खिलाकर भेंट स्वरूप कुछ उपहार देकर सभी का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और सभी को फल भी वितरण हुआ।*


 *वृद्धाश्रम में जीवन यापन कर रहे लोगों के स्वास्थ्य के देखभाल उनकी स्वच्छता व पूरे आश्रम की साफ़ सफ़ाई स्वच्छ वस्त्र बिस्तर और अन्य समुचित व्यवस्था को देखकर प्रसन्नचित होकर वहां की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान रखने वाले श्रेष्ठ समाजसेवी रोशनलाल उम्रवैश्य को धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही मैनेजर अंबिका व सभी कर्मठ आश्रम कार्यकर्ताओं की भी सराहना की।*

*वृद्धाश्रम में स्वच्छ शुद्ध व शान्त रमणीक वातावरण के कारण १०७ वर्षीय जयराम (कन्हई हनुमानगंज वाले) स्वस्थ जीवन यापन कर रहे हैं, जिनसे सभी मिले।*

*वृद्धाश्रम में अन्य मित्र बंधुओं में संजय सोनी राहुल केसरवानी श्याम शंकर सिंह दीपक केसरवानी दीपू रचित केसरवानी आदर्श उमरवैश्य जगदीश मौर्य जंबो लल्लन आदि उपस्थित रहे।*

Post a Comment

और नया पुराने
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume