Top News

श्रद्धांजलि सभा में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, महिला महापंचायत में पहुंचने का संकल्प केडी गौतम ने ग्रामीणों को किया जागरूक, नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील


 

इंडियन भास्कर 24 

ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गौतम 

प्रतापगढ़, 24 अक्टूबर। रानीगंज क्षेत्र की ग्रामसभा बारघाट (बेधपट्टी) में शनिवार को मृतक रामफेर की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान केडी गौतम ने उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया।उन्होंने लोगों से नशाखोरी के खिलाफ एकजुट होकर अभियान को मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने मऊ आइमा में नशा और नशाखोरी के विरोध में होने वाली महिला महापंचायत में पहुंचने का संकल्प लिया। इस दौरान नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और लोगों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया।केडी गौतम ने मिशन चलो गांव की ओर और नशा मुक्ति आंदोलन के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने का आह्वान किया केडी गौतम  9415401625

Post a Comment

और नया पुराने
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume