इंडियन भास्कर 24
ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गौतम
प्रतापगढ़, 27 अक्टूबर 2026। पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता, अनुशासन और ड्यूटी के प्रति सजगता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में परेड आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय ने परेड की सलामी ग्रहण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और एकरूपता का जायजा लेते हुए टोलीवार ड्रिल तथा शस्त्र ड्रिल का अभ्यास कराया।प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के सुरक्षित, प्रभावी और विधिसम्मत संचालन की जानकारी दी गई। एएसपी पश्चिमी ने ड्यूटी के दौरान सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश देते हुए नियमित अभ्यास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपनी कार्यक्षमता में निरंतर सुधार करने के लिए प्रेरित किया।इसके बाद एएसपी पश्चिमी ने पुलिस लाइन परिसर में भ्रमण कर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें