Top News

प्रतापगढ़: शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन, बंद कराने की मांग पर अड़ीं औरंगाबाद में नारी संगठन के नेतृत्व में उठा विरोध का स्वर, छात्राओं और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता



इंडियन भास्कर 24 

 ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गौतम 

प्रतापगढ़। जनपद के कोहड़ौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का विरोध तेज हो गया। नारी संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटीं महिलाओं ने ठेके के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महिलाओं ने संबंधित अधिकारियों से ठेके को बंद कराने की मांग करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि शराब के ठेके के आसपास लोगों की भीड़ जुटने से आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से महिलाओं, स्कूली छात्राओं, बच्चों और बुजुर्गों के आवागमन को लेकर उन्होंने चिंता जताई। महिलाओं का कहना है कि रास्ते से गुजरते समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है, जिससे उनमें असुरक्षा की भावना पैदा होती है।महिलाओं ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग पर ऐसा वातावरण नहीं होना चाहिए, जिससे आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की जांच कराई जाए और स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए जाएं।नारी संगठन के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के माध्यम से महिलाओं ने अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने ठेके को बंद कराने की मांग दोहराते हुए जल्द समाधान की अपील की।अब निगाहें प्रशासन पर औरंगाबाद में शराब के ठेके को लेकर महिलाओं के विरोध के बाद अब संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। स्थानीय लोगों की शिकायतों और महिलाओं की मांग पर प्रशासन क्या कदम उठाता है, यह आगे देखने वाली बात होगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume