प्रतापगढ़ कुण्डा। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को कुण्डा पुलिस ने एक युवक को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक अंकित सिंह हमराह हेड कांस्टेबल रमेश कुमार व आरक्षी फजलुद्दीन के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान टिकरिया कनावा रोड पर शमसेर इंटर कॉलेज के पास संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्लास्टिक की पिपिया में 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपित की पहचान अंकित मिश्रा पुत्र कन्हैयालाल, निवासी फतूहाबाद, थाना महेशगंज, प्रतापगढ़, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में की। बरामदगी के आधार पर कुण्डा थाने में मु0अ0सं0 346/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें