रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुंशीगंज चौराहे पर शनिवार रात 11:45 बजें पुरानी रंजिश को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौराहे पर सरेआम एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद 200 से ज्यादा लोग इखट्टा होकर सड़क पर मौके पर भारी अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बन गया था। इस खूनी संघर्ष में घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, मुंशीगंज निवासी आशुतोष गुप्ता और दूसरे पक्ष के बीच एक साल पहले से जमीनी विवाद चल रहा हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष लंबे समय से उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से भी तनाव और विवाद की स्थिति बनी हुई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, शनिवार की देर शाम करीब सात बजे से ही कुछ संदिग्ध लोग मुंशीगंज चौराहे के आसपास मंडरा रहे थे और कथित तौर पर गाड़ियों से उनका आना-जाना लगा हुआ था। रात करीब 11:45 बजे जब आशुतोष गुप्ता भगवती चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर के घर जा रहा था और चौराहे पर एक ठेले पर बताशा खानें लगा , तभी घात लगाकर बैठे चार/ पांच हमलावरों ने उसे घेर लिया।
घटना के संबंध में घायल के परिजनों और चश्मदीदों ने खुलकर अपनी बात रखी है। पीड़ित की भाभी शशि गुप्ता ने बताया कि उनका देवर (घायल युवक) दुकान बंद कर घर जा रहा था और रास्ते में रुककर बताशा खाने लगा। तभी पीछे से 5-6 लोग आए और उसे घेर लिया।
वहीं घटना में घायल हुए पीड़ित की माँ हेमा गुप्ता नें घटना की पूरी दास्तां बयां करते हुए कहा हम तो घर में थे, दुकान बंद हो चुकी थी। मेरा बेटा चौराहे पर बताशा खा रहा था, तभी उधर से आए चार-पांच आदमियों ने उसे घेर लिया और जाने नहीं दिया। वे कह रहे थे कि 'आज छोड़ेंगे नहीं, तुमको मार डालेंगे'। इस दौरान अभय गुप्ता और उनके साथी अंकित सिंह व रवि सिंह के द्वारा हमारे लड़के को मारा गया। ये लोग शाम सात बजे से ही मांस-मदिरा खा-पीकर इलाके में घूम रहे थे और रात करीब 11:45 बजे योजनाबद्ध तरीके से इस हमले को अंजाम दिया।
हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य रिश्तेदार भांजे हर्ष ने बताया की
"वो सामने ही खड़े थे और बताशा खा रहे थे। अचानक हमलावरों ने आकर गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि आज दोनों को मारेंगे। वे लोग हाथ और ईंट-पत्थरों से लगातार पीट रहे थे। हमले में तीन-चार लोग प्रमुख रूप से शामिल थे।"
घटना के वक्त चौराहे पर भारी भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। आसपास के लोगों के मुताबिक, मारपीट और हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने में काफी वक्त (लगभग 20 से 30 मिनट) लग गया।
परिजनों ने पिछली बार की पुलिसिया कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि पिछली बार जब उन्होंने थाने में तहरीर दी थी, तो उल्टा उन्हें ही फंसा दिया गया था, जिसके चलते इस बार वे काफी डरे हुए हैं। हालांकि, इस बार वे घायल युवक के मेडिकल परीक्षण के बाद थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की बात कह रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी है।
फिलहाल, भदोखर थाना पुलिस का कहना है कि लिखित तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें