डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर बने लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से राज्य में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। 12 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज होने तथा गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के मुताबिक बरेली में 38 सेमी बारिश दर्ज की गई, जो अत्यधिक/अत्यंत भारी वर्षा की श्रेणी में आती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के बहराइच में 18 सेमी बारिश दर्ज की गई।