बनबसा बैराज में महाकाली नदी का जलस्तर बढ़ने से भारत-नेपाल को जोड़ने वाले पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।
HighLights
बनबसा बैराज पर बड़े वाहनों का आवागमन रोका गया।
महाकाली नदी में पानी का बहाव 129540 क्यूसेक पहुंचा।
नदी किनारे के लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की अपील।
संवाददाता, गौरीफंटा (लखीमपुर)। भारत-नेपाल को जोडने वाले बनबसा बैराज में पानी का बहाव बढ़ जाने के कारण चार पहिया यात्री वाहनों सहित माल वाहक वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
जिला पुलिस कार्यालय कंचनपुर के अनुसार सोमवार दोपहर दो बजे के बाद महाकाली नदी में पानी का बहाव 129540 क्युसेक पहुंच जाने के कारण बनबसा पुल से बडें वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि इसकी जानकारी सभी संबंधित विभागों को दी जा चुकी है। सभी से आवश्यक सावधानी बरतने का अनुरोध किया गया हैं।
नदी में पानी का बहाव बढ़ते देख महाकाली नदी के आस पास क्षेत्र के लोगों व यात्रियों से सतर्क रहने व अनावश्यक रुप से नदी तथा जोखिम युक्त क्षेत्र में न जाने का आग्रह किया गया है।

إرسال تعليق