प्रतापगढ़। देल्हूपुर पुलिस ने शनिवार को वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस क्षेत्र में तलाश कर रही थी।
इसी दौरान न्यायालय सीजेएम कोर्ट नंबर-13, प्रतापगढ़ द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में पुलिस ने मुस्तकीम उर्फ पगल (55) पुत्र अज्ञात, निवासी ग्राम तौकलपुर, थाना देल्हूपुर को उसके घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना मान्धाता के वर्ष 1999 के मुकदमा अपराध संख्या 29/1999, धारा 324, 323 व 506 भादवि से संबंधित वारंटी है। वर्तमान में यह मामला थाना देल्हूपुर से संबंधित है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मारकण्डेय सिंह यादव के साथ रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक कुमार व रिजर्व कांस्टेबल करन गौंड शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें