Top News

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में आरोपित गिरफ्तार

 


प्रतापगढ़। मान्धाता पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार शनिवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुकनापुर मोड़ के पास स्थित बस स्टाप से रिंकु पुत्र इन्द्रजीत पटेल (22), निवासी राजापुर शोभीपुर, थाना मान्धाता को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ थाना मान्धाता में धारा 137(2), 87, 61(2)(ए) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में धारा 64 बीएनएस तथा 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपित को विधिक कार्रवाई के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रभात वर्मा के साथ रिजर्व कांस्टेबल झुनझुन यादव शामिल रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume