Top News

सूत्रों से बड़ी खबर: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत का आरोप, फांसी लगाने की बात सामने आई


 

इंडियन भास्कर 24

ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गौतम ✍️


पट्टी, प्रतापगढ़। सूत्रों के अनुसार पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर निवासी 22 वर्षीय अर्जुन यादव पुत्र लल्लू राम यादव की पुलिस अभिरक्षा के दौरान मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक ने कथित रूप से फांसी लगा ली, जिसके बाद उसे राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय, प्रतापगढ़ की इमरजेंसी में लाया गया।

अस्पताल की पुलिस इन्फॉर्मेशन पर्ची में युवक को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए लाए जाने का उल्लेख है। परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में पुलिस कस्टडी, फांसी लगाने और मौत की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume