प्रतापगढ़। बहुचर्चित सीओ जियाउल हक हत्याकांड मामले में लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत ने दोबारा जांच के बाद दाखिल सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली। अदालत ने रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया समेत पांच लोगों के खिलाफ आगे की कार्यवाही समाप्त कर दी।
अदालत के निर्णय के बाद जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी के नेतृत्व में रविवार को प्रताप सदन स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और फुलझड़ियां जलाकर खुशी का इजहार किया।
दिनेश तिवारी ने कहा कि न्यायालय के निर्णय से न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा, “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। सत्यमेव जयते।” उन्होंने कहा कि मामले में सीबीआई ने पहले भी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। बाद में दोबारा जांच के बाद फिर क्लोजर रिपोर्ट अदालत में दाखिल की गई, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया।
सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार किए जाने के साथ ही राजा भैया, गुलशन यादव, हरिओम श्रीवास्तव, गुड्डू सिंह और रोहित सिंह के खिलाफ इस मामले में कार्यवाही समाप्त कर दी गई है।
इस मौके पर जिला सचिव यश शुक्ल, युवा प्रकोष्ठ के जिला महासचिव अभिषेक सम्राट श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह, जिला सचिव सौरभ सिंह, नगर अध्यक्ष मो. आदिल, रामानुज श्रीवास्तव, विशाल सिंह, अभिषेक सिंह आशु, अमन सिंह सोमवंशी, अभिषेक ने प्रधान, वैभव सिंह, शिवम तिवारी, शाश्वत पांडेय, अंकित श्रीवास्तव, इबरार अहमद आदि मौजूद रहे।

إرسال تعليق