Top News

सीएमओ कार्यालय की छत पर चढ़ीं आशा बहुएं, जोरदार प्रदर्शन मानदेय बढ़ाने समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

 



प्रतापगढ़। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को आशा बहुओं ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय की छत पर चढ़कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इससे कार्यालय परिसर में कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

आशा कार्यकर्ताओं ने सात सूत्रीय मांगपत्र के माध्यम से मासिक मानदेय बढ़ाकर 21 हजार रुपये करने, आशा एवं संगिनियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और मानदेय का समय से भुगतान करने की मांग की। इसके अलावा बैठक, प्रशिक्षण, सर्वे और रिपोर्टिंग आदि कार्यों के लिए उचित भुगतान एवं यात्रा भत्ता देने की मांग भी उठाई।

आशा बहुओं ने अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के साथ जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं को आवश्यकतानुसार अंदर जाने की अनुमति देने तथा निजी संस्थानों में प्रसव के लिए भेजे जाने संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रयागराज रेफर किए गए मरीजों द्वारा अपनी इच्छा से किसी अन्य संस्थान में उपचार कराने की स्थिति में आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार न ठहराए जाने की भी मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान आशा सिंह (जिला अध्यक्ष), उमा देवी (ब्लॉक अध्यक्ष, कोहंडौर), निशा राव (ब्लॉक अध्यक्ष, अमरगढ़), सुनीता मौर्य, दीक्षा तिवारी, मालती विश्वकर्मा, अशोक लता सिंह (पट्टी), अनीता यादव (देवसरा) और गीता देवी आशापुरा (देवसरा) समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Post a Comment

और नया पुराने
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume