Top News

बारिश में भी नहीं रुकी सेवा, घर-घर पहुंचकर पशुओं का LSD टीकाकरण कर रही 1962 MVU टीम

 


बारिश के बीच घर-घर पहुंचकर पशुओं का LSD टीकाकरण कर रही 1962 MVU टीम पट्टी 


*पट्टी*

पशुओं को लम्पी स्किन डिजीज (LSD) जैसी बीमारी से बचाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सुमतपुर में 1962 MVU द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत MVU टीम गांव-गांव एवं घर-घर पहुंचकर पशुपालकों के पशुओं का टीकाकरण कर रही है।

इस अभियान में डॉ. दिनेश कुमार, सहायक कौशलेंद्र प्रताप सिंह एवं नितेंद्र सिंह द्वारा बारिश के बावजूद पूरी मेहनत और लगन के साथ पशुपालकों के घर पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने तथा पशुपालकों को बीमारी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सुमतपुर के प्रधान सुजीत यादव ने भी MVU टीम द्वारा गांव में घर-घर पहुंचकर की जा रही पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण सेवा की सराहना की। बारिश के बीच भी 1962 MVU टीम की लगातार सक्रियता से ग्रामीण पशुपालकों को उनके घर के पास पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण की सुविधा मिल रही है। इस सेवा से क्षेत्र के पशुपालक एवं ग्रामवासी काफी संतुष्ट हैं और टीम के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume