Top News

बहजोई में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक दिवसीय मिलेट्स महोत्सव / मिलेट्स किसान मेला का भव्य आयोजन, किसानों को मिला प्रशस्ति-पत्र और कृषि यंत्रों की जानकारी

 



सम्भल।। बहजोई, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन - न्यूट्रीसीरियल्स घटक योजनान्तर्गत मिलेट्स की उन्नति हेतु जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार 29 सितंबर 2026 को डी.आर. रिसोर्ट, बहजोई में जिलाधिकारी महोदय, संभल की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय एक दिवसीय मिलेट्स महोत्सव / मिलेट्स किसान मेला का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन उप कृषि निदेशक संभल ,द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर - 17 अक्टूबर 2026) - जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष थीम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों पर चर्चा की गई।

मंच पर मौजूद रहे अतिथि -

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि डॉ. अनामिका यादव जी, अध्यक्ष जिला पंचायत, संभल ने किसानों को मोटे अनाज (श्री अन्न) के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा जिसने जीवन संवारा, उन्हें आशीर्वाद हमारा।विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हरेंद्र सिंह 'रिंकू' मा. जिलाध्यक्ष, भाजपा, संभल और श्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, पूर्व विधायक मौजूद रहे।

इसके अलावा मंच पर गौरवनाथ भट्ट, विकास अधिकारी, संभल, विकास चंद्र त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक, संभल, श्रीमती गुलाब देवी, मा. राज्यमंत्री, उ.प्र. शासन सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, श्री अन्न योजना, निशुल्क ससमय, कृषि यंत्रों पर अनुदान, कस्टम हायरिंग सेंटर योजना के अंतर्गत अनुदानित कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। प्रगतिशील किसानों को कृषि विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। किसानों को बीज किट और कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी दिखाई गई।

कार्यक्रम में सैकड़ों महिला, पुरुष किसानों ने भाग लिया। मातृशक्ति को फल पोषण पोटली देकर सम्मानित किया गया 

संभल के बहजोई में आज डीआर रिसोर्ट में डीएम की अध्यक्षता में मिलेट्स किसान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू सहित अधिकारियों ने किसानों को श्री अन्न योजना और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

और नया पुराने
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume