गंगसर जैतो: ट्रेन की चपेट में आने से 36 वर्षीय युवक की मौत
लोकेशन: गंगसर जैतो
रिपोर्टर: कमल कुमार
बठिंडा। पंजाब के गांव सेवेवाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से 36 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजवीर सिंह उर्फ राजू, निवासी गांव गुमटी खुर्द, के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह गोनियाना चौकी प्रभारी सरदार जसविंदर सिंह ने चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी, गंगसर रजिस्टर्ड जैतो के आपातकालीन नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। बताया गया कि गांव सेवेवाला के पास रेलवे पिलर नंबर 319/3 और 319/4 के बीच एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी की टीम एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंची। टीम में मीत सिंह मीता, कुलदीप राजपूत और ललित शर्मा शामिल थे। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में मृतक के शव को उठाकर बठिंडा के सरकारी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया।
इस दौरान बठिंडा जीआरपी के एसएचओ एएसआई सरदार गुरपाल सिंह, सब-इंस्पेक्टर कुलवीर चंद (कोटकपूरा), एएसआई जसविंदर सिंह तथा गोनियाना चौकी प्रभारी सरदार जसविंदर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी की अपील
चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी, गंगसर रजिस्टर्ड जैतो ने बताया कि संस्था 24 घंटे मानवता की सेवा के लिए समर्पित है और जरूरतमंदों को एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराती है।
आपातकालीन एंबुलेंस हेल्पलाइन:
📞 95014-70765
📞 98521-00702
दुर्घटना या आपात स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें