🔴 बड़ी खबर | लखनऊ, उत्तर प्रदेश
फजुल्लागंज में बाढ़ का पानी घटा, राहत की उम्मीद जगी!
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज इलाके में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान पता चला कि इलाके में बाढ़ का पानी करीब दो फीट तक कम हुआ है।
हालांकि, बाढ़ से प्रभावित लोगों की परेशानियां अभी भी बनी हुई हैं। लोगों को उम्मीद है कि पानी जल्द से जल्द पूरी तरह उतर जाएगा और जनजीवन सामान्य हो सकेगा।
🎤 रिपोर्टर सत्यप्रकाश गुप्ता
📍 फजुल्लागंज, लखनऊ

एक टिप्पणी भेजें