लखनऊ। फैजुल्लागंज और खदरा क्षेत्र के लोगों को बाढ़ और जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की बैठक में लखनऊ के विकास को लेकर अहम फैसले सामने आए हैं।
प्रस्तावित योजना के तहत आईआईएम रोड से खदरा होते हुए पक्का पुल तक 5.5 किलोमीटर लंबा तटबंध बनाया जाएगा। इसके अलावा जलभराव की समस्या से निपटने के लिए 12 फ्लड पंपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
वहीं, फैजुल्लागंज में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के नए स्कूल और बिजली सबस्टेशन की स्थापना की भी योजना है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण, शिक्षा और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्टर: सत्य प्रकाश गुप्ता
इंडियन भास्कर 24 | लखनऊ

إرسال تعليق