Top News

लावारिस बुजुर्ग का चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी ने किया अंतिम संस्कार


 

लोकेशन: गंगसर जैतो | जिला ब्यूरो चीफ: कमल कुमार तंवर

जैतो रेलवे स्टेशन पर कुछ दिन पहले ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान नहीं हो पाने के कारण चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी, गंगसर (रजि.), जैतो ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए उनका अंतिम संस्कार करवाया।

सोसायटी के सदस्यों ने जैतो रेलवे चौकी प्रभारी सरदार गुरमीत सिंह और एएसआई सरदार हरजीत सिंह की निगरानी में बुजुर्ग के शव को जैतो के सरकारी सिविल अस्पताल में पहचान के लिए 72 घंटे तक रखवाया। इस दौरान सोसायटी के सदस्यों ने विभिन्न समूहों में जानकारी साझा करके मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

इसके बाद रेलवे चौकी प्रभारी सरदार हरजीत सिंह की निगरानी में शव का फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस सेवा कार्य में सोसायटी के सदस्य मीत सिंह मीता, गोरा ओलख, अंकुर देवड़ा, राहुल बंसल, ललित शर्मा, संदीप सिंह और गुरमीत सिंह गीता सहित जैतो रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने सहयोग किया।

Post a Comment

أحدث أقدم
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume