Top News

टीसीएस रूरल आईटी क्विज में सक्षम सिंह ने लहराया परचम, प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान प्रतापगढ़ के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के कक्षा-9 के छात्र ने बीएचयू में दिखाया हुनर



इंडियन भास्कर 24 

ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गौतम 


प्रतापगढ़, 27 अक्टूबर। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, नारायणपुर प्रतापगढ़ के कक्षा-9 के मेधावी छात्र सक्षम सिंह ने टीसीएस रूरल आईटी क्विज प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। 27 अक्टूबर 2026 को बीएचयू, वाराणसी में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के प्रतिभागियों के बीच अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सक्षम सिंह ने आईटी और सामान्य ज्ञान में अपनी दक्षता का परिचय देते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश नारायण ने यह जानकारी देते हुए छात्र की सफलता को गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

Post a Comment

أحدث أقدم
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume