Top News

जनपद न्यायाधीश ने प्री-मेगा जागरूकता शिविर का किया उद्घाटन, लोगों को मिली स्वास्थ्य जांच और दवाइयों की सुविधा न्यायालय परिसर में लगा शिविर, जेल में निरुद्ध बंदियों के आंवले के उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र


 

इंडियन भास्कर 24 

ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गौतम 



प्रतापगढ़, 27 अक्टूबर 2026। आमजन को विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक जनकल्याणकारी सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद न्यायालय परिसर में प्री-मेगा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित शिविर का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. बब्बू सारंग ने किया।शिविर के दौरान लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई तथा आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। इसके साथ ही विभिन्न संस्थानों के माध्यम से लोगों को सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्टॉल लगाए गए। शिविर में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ उठाया और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।बंदियों के बनाए आंवले के उत्पादों की प्रदर्शनी ने खींचा ध्यान शिविर का प्रमुख आकर्षण जेल में निरुद्ध बंदियों द्वारा तैयार किए गए आंवले के विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी रही। प्रदर्शनी में आंवले से बने विविध उत्पाद रखे गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से खरीदा। इस पहल के माध्यम से बंदियों के कौशल और उनके द्वारा तैयार उत्पादों को लोगों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिला।वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से भी लोगों की सहायता के लिए स्टॉल लगाया गया। शिविर में विभिन्न सुविधाओं और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजन को लाभान्वित करने का प्रयास किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने किया सहभागिता कार्यक्रम का संयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शांभवी ने किया। इस अवसर पर अपर जिला जज जितेंद्र कुमार द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमुद उपाध्याय, अपर जिला जज राजीव रंजन, हेमंत कुमार, रामलाल, अंकिता दूबे और अतिफ समीम सहित अन्य न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume