Top News

कलेक्ट्रेट परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती


 रायबरेली। कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी संरीत कौर ब्रोका ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

जिलाधिकारी ने दोनों महापुरुषों के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों और जिम्मेदार नागरिक सहभागिता के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में सभी को अपना योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्

Post a Comment

और नया पुराने
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume