Top News

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी लापता, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

 


पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग किशोरी लापता हो गई है। उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि बीते 29 सितंबर को वे परिवार के साथ खेत में काम करने गए थे। घर पर उनकी 15 वर्षीय बेटी, जो कक्षा 10 की छात्रा है, अकेली थी। जब वे लौटे तो बेटी घर पर नहीं मिली। परिजनों ने आसपास नातेदारी रिश्तेदारी व हर संभावित स्थान पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद मां ने पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार को दिन में 3:30 बजे के आसपास मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पट्टी कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर किशोरी की तलाश व आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume