प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन बाबा भयहरण नाथ धाम में नगर विकास विभाग द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों का शुभारंभ नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह द्वारा शुरू हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव व सभासद सुनीता देवी के देखरेख में सोमवार को ठेकेदार विवेक मिश्र द्वारा प्रारंभ करा दिया गया। मंगलवार को मुख्य मंदिर के सामने से पुजारी आवास व प्रशासनिक कार्यालय के रास्ते गेट तक सीसी सड़क का निर्माण तेजी से चल रहा है।
यह जानकारी देते हुए धाम के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा प्रस्तावित योजनाओ पर तेजी से कार्य शुरू हुआ है। जिसमे सीसी सड़क, इंटर लाॅकिंग, बकुलाही नदी पर घाट तथा सेड आदि का कार्य होना है। नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना यादव ने आश्वस्त किया है कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण और मानक के अनुरूप ही होंगे। महासचिव ने धाम के पुजारियों व कर्मचारियों से सभी कार्यो में सक्रिय सहयोग व देखरेख की अपेक्षा की है। वहीं क्षेत्रीय प्रबुद्ध नागरिको, प्रबन्ध समिति सदस्यों तथा भक्तों में उत्साह का संचार हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें