आदर्श विधायक रामपुर ख़ास मा॰ आराधना मिश्रा मोना को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाये जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं श्याम किशोर शुक्ल ने बधाई देते हुए कहा की मोना जी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस नए आयाम स्थापित करेगा और आपके नेतृत्व में और मा॰ प्रमोद तिवारी उपनेता राज्यसभा ‘सांसद’ के अनुभव के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ सरकार बनाने जा रही है साथ ही इस मौके पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया गया।
डॉ प्रशांत देव शुक्ल सदस्य पीसीसी ने मा॰ आराधना मिश्रा जी को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई देते हुए उनके सर्वोत्तम कार्यकाल रहने के लिए शुभकामनाएं दी।
कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया ।
इस मौके पर इरफ़ान अली सदस्य पीसीसी, महेंद्र शुक्ल अध्यक्ष सेवादल, रमेश चंद्र मिश्र, प्रमोद कुमार तिवारी, श्याम शंकर शुक्ल, प्रदीप द्विवेदी, ज्योत तिवारी ‘गल्ली तिवारी’ यश द्विवेदी,ओम शंकर जी, अबरार अहमद, काशी नारायण, लालजी त्रिपाठी, आनंद तिवारी, आलोक त्रिपाठी, विश्वास सिंह, कमता प्रसाद, राजीव श्रीवास्तव, हरीश दूबे आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें