Top News

कटरामेंदनीगंज मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर आशा एवं आशा संगिनियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

 


प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखपालनगर के अंतर्गत कार्यरत आशा एवं आशा संगिनियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की अग्रिम सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 डी0के0 सरोज को शनिवार को ज्ञापन के माध्यम से दी है। सैकड़ों आशा एवं आशा संगिनियों ने पत्र के माध्यम से शासन-प्रशासन से उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लिए जाने की मांग की है। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखपालनगर को दिए गए पत्र में आशा एवं आशा संगिनियों ने कहा कि उन्हें उनके कार्य का उचित मानदेय, सुविधा एवं सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। उनका कहना है कि जब तक शासन-प्रशासन की ओर से उनकी स्थायी नियुक्ति, उचित वेतनमान एवं अन्य प्रमुख मांगों का निर्धारण नहीं किया जाता, तब तक वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने के लिए बाध्य होंगी। आशा एवं आशा संगिनियों ने 3 अक्टूबर 2026 के बाद हड़ताल पर जाने की सूचना देते हुए अपनी प्रमुख मांगें रखी हैं। आशा कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगें सभी आशा एवं आशा संगिनियों को स्थायी नियुक्ति प्रदान की जाए, आठवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन का निर्धारण कर वेतन प्रदान किया जाए, साठ वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात सेवानिवृत्ति होने पर पेंशन एवं पीएफ का लाभ दिया जाए, कार्यक्षेत्र में आकस्मिक दुर्घटना होने पर मृतक आश्रित के रूप में उनके परिवार के सदस्य को नियुक्ति प्रदान की जाए, आकस्मिक दुर्घटना होने पर सरकार की ओर से तत्काल बीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, दिन-रात कार्य में सहयोग करने वाले आशा कार्यकर्ताओं के पतियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए, उनके द्वारा किए जाने वाले विभागीय कार्यों का उनकी आईडी पर कार्य निर्धारण सुनिश्चित किया जाए तथा कार्य के प्रमाण के लिए लिखित प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जाए, उनके द्वारा किए गए कार्य का श्रेय किसी अन्य विभाग अथवा एजेंसी द्वारा संपादित कार्य के रूप में न दिया जाए और सितंबर माह तक के समस्त बकाया मानदेय का भुगतान यथाशीघ्र सुनिश्चित कराए जाने का ज्ञापन आशा एवं आशा संगिनियों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी से उनके ज्ञापन को स्वीकार करते हुए उनकी मांगों को शासन-प्रशासन से स्वीकार कराने में सहयोग की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में वे अनिश्चित कालीन हड़ताल का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगी। इस दौरान आशा एवं आशा संगिनी आशा सिंह, अनीता सिंह, सुमन सरोज, किरण सिंह, कुसुम देवी, रानी पाल, मंजू पाल, गायत्री देवी आदि सैकड़ों आशा एवं संगिनी मौजूद रही।


Post a Comment

और नया पुराने
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume