Top News

कुंभापुर बाजार में पुलिस की पैदल गश्त, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा


 

इंडियन भास्कर 24 

ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गौतम 


सांगीपुर। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी ने थाना प्रभारी सांगीपुर गौरव त्रिवेदी के साथ कुंभापुर बाजार में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में की गई इस गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क नजर रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित गश्त करने तथा क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए।पैदल गश्त के माध्यम से पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति अपनी सक्रियता का संदेश दिया। पुलिस के अनुसार, वर्तमान में क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume