सुवंसा।। विकासखंड गौरा क्षेत्र में 2 अक्टूबर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।कुमारी इंदिरा दूबे स्मारक विद्या निकेतन जगतपुर में कई विद्यालयों के प्रबंधक राजेश दुबे की उपस्थिति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके किया गया। उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र पाण्डेय ने कहा कि यह दिन केवल एक राष्ट्रीय अवकाश नहीं है बल्कि महात्मा गांधी के जीवन,उनके विचारों और सत्य तथा अहिंसा के संदेश को याद करने का है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय के उप प्रबंधक राकेश कुमार मिश्र ने महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन पर प्रकाश डाला। विद्यालय के कार्यकारिणी सदस्य विमल कुमार मिश्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रबंधक राजेश दुबे ने कहा की आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में सत्याग्रह और अहिंसा को महत्वपूर्ण माध्यम बताया। स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े कई आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधी जी का विचार सत्य, अहिंसा, सादगी और आत्मनिर्भरता जैसे विचारों से जुड़ा रहा। उन्होंने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान किया। महात्मा गांधी ने जो स्वच्छता का मंत्र दिया था उसे हम लोगों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है। हमें उनका अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम में कृपाशंकर यादव, राम सजीवन गुप्ता, गायत्री प्रसाद, अफजल अहमद सृष्टि सरोज, संध्या प्रजापति, श्वेता तिवारी, नैना दुबे, अर्चना, चांदनी प्रजापति,संगीता, नीतू सिंह, राजेश्वरी आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन उमा शंकर यादव एवं अध्यक्षता आसाराम दुबे ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष द्वारा बच्चों को कापी पेन वितरित किया गया।
कुमारी इंदिरा दुबे स्मारक विद्या निकेतन जगतपुर में मनाई गई महात्मा गांधी जयंती
Indian Bhaskar 24
0

एक टिप्पणी भेजें