पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिनंदन किया। इस दौरान राज्यपाल ने अधिकारियों से मुलाकात की और जलपान भी किया। उनके आगमन को लेकर गेस्ट हाउस परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही।
राज्यपाल के आगमन के दौरान सदर एसडीएम गौतम सिंह, सीओ सिटी आशीष निगम समेत प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने पहले से ही आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली थीं।
बताया गया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ऊंचाहार में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा में शामिल होने पहुंची थीं। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। सोमवार को कथा का चौथा दिन था। कथा श्रवण के बाद राज्यपाल का पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचना प्रशासनिक और सुरक्षा अमले के लिए भी अहम रहा।
राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी पूरे समय अलर्ट रहे। गेस्ट हाउस से लेकर आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।


एक टिप्पणी भेजें