इंडियन भास्कर 24
ब्यूरो चीफ आशीष कुमार
प्रतापगढ़। समाजवादी छात्र सभा द्वारा चलाए जा रहे छात्र जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को पीबी कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को समाजवादी छात्र सभा की नीतियों, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों एवं संगठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया।
अभियान का नेतृत्व समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी इं. अभिषेक यादव ने किया। उनके साथ छात्र सभा के जिला अध्यक्ष सचिन मौर्य, राष्ट्रीय सचिव सद्दाम, प्रदेश सचिव शादाब आलम, जिला महासचिव पवन कुमार यादव, जिला प्रमुख महासचिव प्रवेश मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अजय यादव, उपाध्यक्ष प्रियांशु मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पदाधिकारियों ने कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना। इस दौरान युवाओं को संगठन की विचारधारा एवं छात्र हितों के लिए चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी गई। छात्र सभा पदाधिकारियों ने कहा कि जागरूक विद्यार्थी ही अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा सकते हैं।
अभियान के दौरान कई छात्र-छात्राओं ने छात्र सभा की गतिविधियों में रुचि दिखाई और संगठन से जुड़ने की इच्छा जताई।

एक टिप्पणी भेजें