रायबरेली में पूज्य दादी माँ की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुभम मौर्य द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए भोजन दान एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में परिवारजनों एवं उपस्थित सहयोगियों ने स्व. दादी माँ के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया तथा अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आयोजक शुभम मौर्य ने कहा कि दादी माँ की मधुर स्मृतियां, उनका अगाध स्नेह, उच्च आदर्श, मार्गदर्शन और आशीर्वाद पूरे परिवार के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेंगे। बुजुर्गों की सेवा और सहयोग के माध्यम से ही उनके संस्कारों को जीवित रखा जा सकता है।
इस सेवा कार्य एवं श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से जन सेवक हिमांशु वैश 'मुन्ना', अभिषेक मौर्य, सत्यम यादव, आदेश सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का हालचाल जाना और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें