Top News

एमडीपीजी कॉलेज में PDA जागरूकता अभियान, छात्रों ने बढ़-चढ़कर ली समाजवादी छात्र सभा की सदस्यता

 


इंडियन भास्कर 24 

ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गौतम 


प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के एमडीपीजी कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा की ओर से PDA जागरूकता एवं सदस्यता अभियान चलाया गया। 

अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को समाजवादी पार्टी द्वारा छात्रों के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही भविष्य में सरकार बनने पर छात्रों के हितों को लेकर पार्टी की प्राथमिकताओं एवं योजनाओं से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में समाजवादी छात्र सभा की नीतियों, संगठन की भूमिका तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विजन और सोच को लेकर छात्रों से संवाद किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने समाजवादी छात्र सभा की विचारधारा में आस्था एवं विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की और अपने सुझाव भी साझा किए।

कार्यक्रम में जनपद प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा इंजीनियर अभिषेक यादव, जिला अध्यक्ष सचिन मौर्य, प्रदेश सचिव शादाब आलम, नगर अध्यक्ष नरसिंह यादव तथा कोषाध्यक्ष मोहम्मद नफीस सहित पदाधिकारी एवं छात्र मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्र जागरूकता PDA सदस्यता अभियान जिंदाबाद, माननीय अखिलेश यादव जिंदाबाद, माननीय श्याम लाल पाल जिंदाबाद, माननीय विनीत कुशवाहा जिंदाबाद और समाजवादी छात्र सभा जिंदाबाद के नारों से परिसर गूंज उठा।

Post a Comment

और नया पुराने
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume