प्रतापगढ़। कंधई पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के मुकदमे में वांछित चल रहे 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कंधई पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित आरोपी मौर्या तिराहा (चिलबिला) से किशुनगंज रोड की ओर नहर पुलिया के पास मौजूद है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रंजीत विश्वकर्मा (35) पुत्र सत्यनारायण विश्वकर्मा, निवासी उमरी भटन का पुरवा, थाना अंतू, प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कंधई थाने में धारा 69/318(4)/316(2)/352/351(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कैलाश यादव, कांस्टेबल विवेक कुमार सिंह, रिजर्व कांस्टेबल हर्षवर्धन राघव और रिजर्व कांस्टेबल अवनीश कुमार शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें