Top News

लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अनाम प्रतापगढ़ी का भव्य स्वागत गृह जनपद पहुंचने पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, पार्टी कार्यालय पर उमड़ा समर्थकों का हुजूम


 प्रतापगढ़। समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव एवं युवा नेता अनाम प्रतापगढ़ी के मंगलवार को गृह जनपद पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जनपद आगमन पर जगह-जगह समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव के समर्थन में उत्साह जताया। इसके बाद अनाम प्रतापगढ़ी पार्टी कार्यालय मीरा भवन पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह, मुन्ना यादव, कुंवर शांतनु प्रताप सिंह, अनिल मौर्य, विकास यादव, सुनील यादव, राजीव विश्वकर्मा, तौफीक आलम, मानवेंद्र पटेल, अंकुश पाल, रामकिशुन सरोज, सलाउद्दीन, अनस, हासिम, प्रवेश मौर्य, राजेश गौड़, महताब, साहेब अली, अखिलेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume