Top News

लोहे की रॉड से सिर पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की

Indian Bhaskar 24

 प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है।


पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर की शाम करीब चार बजे कौशलेश सिंह मोटरसाइकिल से गाजी के बाग से अपने घर जा रहे थे। थरिया नाला के पास सड़क संकरी होने के कारण उन्होंने मोटरसाइकिल किनारे खड़ी कर दी। आरोप है कि इसी दौरान मारुति कार से पहुंचे अरमान अली, गुफरान, इम्तियाज और दो अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच लोहे की रॉड से कौशलेश के सिर पर वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। परिजनों के पहुंचने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।


मामले में रानीगंज थाने में मु0अ0सं0 459/2026 के तहत धारा 109(1), 191(2), 351(3) और 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।



पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। सोमवार को उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर साई चौराहा के पास धनुहाँ रोड स्थित नाला पुलिया से अरमान अली (23) पुत्र मुजीबुर रहमान निवासी धनुहाँ, थाना रानीगंज को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास खेत की मेड़ में सरपतवार के बीच छिपाकर रखी गई लोहे की रॉड बरामद की। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, कांस्टेबल राजू गोंड और कांस्टेबल दशरथ पटेल शामिल रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
Indian Bhaskar 24
Indian Bhaskar 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume